
ISKCON द्वारा नोएडा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में आज सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यह भव्य रथ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम है, जो समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूती मिलती है।
भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।






