आज नोएडा के सेक्टर-30 में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रवासियों के साथ आयोजित बूथ सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक संबोधन ‘मन की बात’ को भी सामूहिक रूप से सुना गया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विकास, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के संदेश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला सिद्ध हुआ।







