
आज विप्र फाउंडेशन दिल्ली ज़ोन-2 के नवनियुक्त पदाधिकारीगण के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस गरिमामय अवसर पर अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश गौतम जी, कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी जी एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की मंगलकामना की।
विप्र फाउंडेशन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।






