आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति में आयोजित पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार समर्पण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस गरिमामय अवसर पर टाइम्स नाउ, टाइम्स नेटवर्क एवं टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की समूह मुख्य संपादक श्रीमती नाविका कुमार जी को पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और प्रभावी संवाद के लिए प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान मीडिया जगत में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करता है। ऐसे समारोह पत्रकारिता, जनसंवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के साथ समाज में सकारात्मक विमर्श को भी बढ़ावा देते हैं।







