
आज ग्रेटर नोएडा में माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश पहुंचाया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री नरेंद्र भाटी जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं प्रदेश मंत्री श्री महमेधा नागर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करने वाली रही।






