आज ग्राम सोरखा, सेक्टर-115, नोएडा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर बलिदानी श्री हरनारायण यादव जी के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए उनके पूर्वज द्वारा किए गए त्याग और संघर्ष को नमन किया।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे महान राष्ट्रभक्तों की स्मृतियों को संजोना और उनकी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।







