आज नोएडा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बना। हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और कदमों में राष्ट्र के प्रति समर्पण ने इस यात्रा को राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रेरणादायक प्रतीक बनाया।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना जागृत करता है। आइए, तिरंगे की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और मजबूत करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।







