आज गौतमबुद्ध नगर के दनकौर स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में आयोजित 103वें ‘दनकौर मेला’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं आयोजन मंडल को ऐतिहासिक मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दनकौर मेला हमारी समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जो क्षेत्र की लोक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं प्रिय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







