आज ग्रेटर नोएडा के साइट-4, सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का आनंद लिया। रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जो प्रभु श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों के माध्यम से सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इसके पश्चात नोएडा के सेक्टर-150 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बंगीय समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन किए। माँ के श्रीचरणों में शीश नवाकर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देते हैं।
माँ दुर्गा का आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम के आदर्श हम सभी के जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।
जय माता दी! जय श्रीराम! 🙏🚩







