आज नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर विजयादशमी पर्व के उत्साह एवं उल्लास के बीच बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के शाश्वत संदेश को स्मरण किया।
दशहरा हमें यह प्रेरणा देता है कि अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा, सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी अपने जीवन में अच्छे विचारों और श्रेष्ठ आचरण को अपनाने का संकल्प लें।
इस शुभ अवसर पर सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति, सद्भाव एवं समृद्धि का विस्तार हो।
जय श्रीराम! 🙏🚩







