
लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और जनजागरण के संकल्प के साथ आज गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और सामाजिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में उमड़ा जनसमूह लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनभागीदारी को दर्शाता है। पदयात्रा के माध्यम से अराजकता की राजनीति के विरुद्ध जनजागरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।






