आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान आत्मीय संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ।
दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का प्रकाश लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं मंगलमय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे।







