आज नोएडा के सेक्टर-110 में प्रवासी छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ महोत्सव एवं सेक्टर-71 में श्री सहयोग छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।







