आज नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा आयोजित छठ महापर्व समारोह एवं सेक्टर-94 में छठ पूजा समिति के सौजन्य से केशरवानी वैश्य सभा द्वारा आयोजित छठ पूजा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना करता हूँ।







