आज नोएडा के चोटपुर कॉलोनी, सेक्टर-63 में पूर्वांचल छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम एवं सेक्टर-63A में पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ छठ महापर्व की खुशियाँ साझा कीं और सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।







