जनगणना-2027 के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर में जनगणना अभियान की शुरुआत के अवसर पर आज अपने परिवार सहित ऑनलाइन स्व-गणना के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की।
जनगणना देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त सटीक आंकड़े देश की आवश्यकताओं को समझने और विकास की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायक होते हैं।
सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।







