वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में प्रभावी विजय के संकल्प एवं संगठन की आगामी रणनीति को लेकर आज जनपद मथुरा के परखम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र में आयोजित भाजपा उत्तर प्रदेश की द्विदिवसीय प्रदेश योजना बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं श्री ब्रजेश पाठक जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2027 में प्रभावी विजय तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हम सभी संकल्पित हैं।







