नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में श्री नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए

श्री नितिन नवीन जी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई

आज नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन पर्व के अंतर्गत श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का हृदय…

भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन कार्यक्रम का दृश्य

भाजपा केंद्रीय कार्यालय में संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता

आज संगठन पर्व के अवसर पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में माननीय श्री नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी सहित संगठन के…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीब भट्टाचार्य जी के साथ आत्मीय भेंट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ आत्मीय भेंट और स्मृतियाँ

त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी, भाजपा त्रिपुरा के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीब भट्टाचार्य जी एवं अन्य साथियों के साथ आत्मीय भेंट कर पुरानी यादें ताज़ा कीं। यह अवसर सौहार्द, संगठनात्मक जुड़ाव एवं आपसी आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

नोएडा सेक्टर-12 में फिल्म गोदान के पोस्टर, गीत और टीज़र विमोचन समारोह का दृश्य

नोएडा सेक्टर-12 में फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर, गीत एवं टीज़र विमोचन समारोह में सहभागिता

आज भाऊराऊ देवरस सरस्वती विद्यामंदिर, सेक्टर-12 नोएडा में आयोजित फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर, गीत एवं टीज़र विमोचन समारोह में सहभागिता की गई। इस अवसर पर फिल्म के आगामी 6 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता श्री विनोद कुमार चौधरी जी सहित अनेक पूज्य संत-महात्माओं एवं विशिष्ट जनों की…

ग्राम जगनपुर में मंझावली से ग्रेटर नोएडा मार्ग निर्माण कार्य के शिलान्यास का दृश्य

ग्राम जगनपुर में मंझावली–ग्रेटर नोएडा मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

आज संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम जगनपुर में हरियाणा प्रदेश के साथ आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंझावली (हरियाणा) से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी के महत्व…

नोएडा सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह के दौरान युवा खिलाड़ियों का सम्मान

नोएडा सेक्टर-6 में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में सहभागिता एवं युवा खिलाड़ियों का सम्मान

आज नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में सहभागिता की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य, एमएलसी,…

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित एबीवीपी के 66वें प्रांत अधिवेशन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एबीवीपी के 66वें प्रांत अधिवेशन में सहभागिता एवं विद्यार्थियों को संबोधन

आज ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेरठ प्रांत के 66वें प्रांत अधिवेशन कार्यक्रम में माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी की गरिमामय उपस्थिति में सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी विस्तार कार्यक्रम के दौरान पाठकों से संवाद

नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के विस्तार कार्यक्रम में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होकर वहां मौजूद पाठकों एवं प्रिय क्षेत्रवासियों से भेंट कर संवाद किया गया। यह कार्यक्रम ज्ञान, अध्ययन और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

नोएडा सेक्टर-51 में FORNWA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का दृश्य

नोएडा सेक्टर-51 में FORNWA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता

आज नोएडा के सेक्टर-51 में फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FORNWA) (रजि.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पूर्व राज्यपाल, सांसद, एमएलसी एवं पूर्व विधायकों सहित…

गौतमबुद्ध नगर में SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु आयोजित ज़ूम बैठक का दृश्य

गौतमबुद्ध नगर में SIR अभियान को गति देने हेतु आयोजित ज़ूम बैठक में समीक्षा एवं मार्गदर्शन

आज गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को गति देने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ज़ूम बैठक में सहभागिता की गई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने का आवाहन…