
आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण (22 मई से 20 जून 2026) के प्रारंभ होने पर अपने आवास पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं अथॉरिटी के अधिकारीगण की उपस्थिति में हाउस लिस्टिंग के अंतर्गत स्वयं-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके माध्यम से सरकार को नीतियों के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया समाज के हर वर्ग तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। आप सभी प्रिय क्षेत्रवासियों से अपील है कि इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर देश के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित एवं सक्षम भारत के निर्माण हेतु जनगणना में आपकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।






