आज इस्कॉन नोएडा में आयोजित “ब्रज रास – Sacred Sound of Vrindavan” के अंतर्गत भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राधे-राधे नाम संकीर्तन एवं दिव्य भजनों की मधुर ध्वनि ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और वृंदावन की अलौकिक अनुभूति कराई। भक्तिभाव से ओत-प्रोत यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं की सुंदर अभिव्यक्ति का प्रतीक रहा।
ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता, शांति एवं एकता का संदेश प्रसारित होता है। आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का हृदय से आभार।







