माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत आज नोएडा सेक्टर 12 में आयोजित स्वच्छता अभियान में नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, साफ-सुथरे वातावरण के निर्माण तथा जनभागीदारी को सशक्त करने पर बल दिया गया। साथ ही स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को स्वच्छता अपनाने एवं अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान न केवल स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करता है, बल्कि एक स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान भी देता है।







