मेरे लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्धनगर में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार
कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल मेल (14153/14154) का दादरी एवं खुर्जा के रास्ते परिचालन तथा खुर्जा–मेरठ सिटी मेमू (64573/64574) को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। इन सेवाओं से यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर के विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।







