आज नई दिल्ली के हौज खास स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में दैनिक जागरण द्वारा पूर्व प्रधान संपादक स्वर्गीय श्री नरेंद्र मोहन जी की स्मृति में आयोजित ‘साहित्य सृजन सम्मान’ एवं ‘नरेंद्र मोहन स्मृति व्याख्यान’ कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ‘बदलती युवा पीढ़ी की आकांक्षा और नीति निर्माण’ विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। बदलते समय में युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और चुनौतियों को समझना तथा उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं के विचारों को महत्व देना और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह आयोजन साहित्य, विचार-विमर्श और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का सार्थक मंच बना।







