आज अयोध्या एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंग जोशी जी से आत्मीय भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सौहार्दपूर्ण संवाद किया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा नेतृत्व से ऐसे आत्मीय संवाद संगठनात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्र निर्माण, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के प्रति समर्पण की भावना के साथ निरंतर कार्य करना हम सभी का उद्देश्य है।







