आज नोएडा सेक्टर-21 स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया तथा वहां उपस्थित क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।






