आज नोएडा सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में नवरत्न फाउंडेशन (रजि.) के 24वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली विजेताओं को सम्मानित किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट गणमान्यजन को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभा को पहचान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्टता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
नवरत्न फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।







