नोएडा कार्यालय पर जनसुनवाई संपन्न

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई के माध्यम से प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनसरोकारों के प्रति यह संवाद निरंतर जारी रहेगा।

Read more

महान संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि

आज नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Read more
गृह मंत्री श्री अमित शाह जी

माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट

आज दिल्ली में देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनका प्रेरक एवं ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Read more

महाराष्ट्र के नेतृत्व को शुभकामनाएं

श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री एकनाथ शिंदे एवं श्री अजित पवार जी को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक मार्गदर्शन में, आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य उन्नति और विकास के नए आयाम स्थापित करे, ऐसी शुभकामनाएं। जय महाराष्ट्र!

Read more

प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

Read more

टीम इंडिया का ऐतिहासिक विजय अभियान!

मेंस जूनियर एशिया कप-2024 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे देश को गर्वित किया है। भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं। जय हिंद!

Read more

देवेंद्र फडणवीस जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई

भाजपा, महाराष्ट्र के लोकप्रिय जननेता श्री देवेंद्र फडणवीस जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ की भावना के साथ विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, ऐसी शुभकामनाएं।

Read more

नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘शं नो वरुणः’ माँ भारती की समुद्री सीमाओं की रक्षा में तत्पर देश के सभी नौसैनिकों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके शौर्य, साहस, समर्पण एवं देशप्रेम को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। जय हिंद!

Read more

आचार्य डॉ. लोकेश जैन जी से प्रेरणादायक भेंट

आज दिल्ली में जैन धर्म के सुविख्यात संत एवं ‘अहिंसा विश्वभारती’ संस्था के संचालक आचार्य डॉ. लोकेश जैन जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आचार्य जी का आध्यात्मिक दृष्टिकोण और प्रेरणादायक विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।

Read more

डिजिटल युग में सतर्कता से सुरक्षा

आइए, डिजिटल भारत के जागरूक प्रहरी बनें। डिजिटल ठगी, साइबर स्कैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें और अपने डेटा को सुरक्षित रखें। सजग नागरिक बनें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य का निर्माण करें।

Read more