श्री अय्यप्पा मंदिर के 30वें वार्षिकोत्सव समारोह में सहभागिता

आज नोएडा स्टेडियम में नोएडा अय्यप्पा सेवा समिति द्वारा श्री अय्यप्पा मंदिर के तीसवें वार्षिकोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर और समिति के अद्भुत योगदान की सराहना की, जो समाज में आध्यात्मिकता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक और…

Read more

उत्तर प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस-2024 नोएडा चैप्टर में सम्मिलित होकर उद्बोधन

आज नोएडा में “भारत 2047 और एसएमई आईपीओज: ब्रेजिंग द गैप बिटवीन इन्नोवेशन एंड वेल्थ” थीम पर आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस-2024 नोएडा चैप्टर में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए, मैंने भारत के उज्ज्वल भविष्य और नवाचार के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की दिशा में उठाए जा रहे…

Read more

सिख पंथ के चौथे गुरु श्री रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन

अपनी शिक्षाओं से समूची मानवता को एकता, समता, समरसता और सद्भावना का संदेश देने वाले सिख पंथ के चौथे गुरु श्री रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन। उनकी अमूल्य शिक्षाएं सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी और हमें प्रेम, सेवा और एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

Read more

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन

अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से प्रभु श्री राम के पावन जीवन मूल्यों से जन-जन को परिचित कराने वाले ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनके द्वारा रचित महाग्रंथ रामायण समूची मानवता को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका योगदान भारतीय संस्कृति…

Read more

अभूतपूर्व निर्णय: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा त्योहारों के इस शुभ अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) में 3% की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। इस निर्णय से 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64.89 लाख…

Read more

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी देशवासियों को ‘शरद पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई और कोटिशः शुभकामनाएं। चंद्र देव और माता लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार हो। इस पावन अवसर पर आपका जीवन नई रोशनी और खुशियों से आलोकित हो।

Read more

नोएडा सेक्टर 27 में क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसेवा और समस्याओं के समाधान की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।  

Read more

माँ भारती के महान सपूत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को जयंती पर श्रद्धांजलि

भारत को परमाणु संपन्न बनाने और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, माँ भारती के अमर सपूत, महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सदैव राष्ट्र सेवा और विज्ञान…

Read more

क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट और समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी समस्याओं से अवगत होकर, त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसेवा और समस्याओं के निस्तारण के प्रति यह प्रतिबद्धता हमारे समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।

Read more

भारत की टेलीकॉम क्रांति: एक समानता और अवसर का माध्यम

21वीं सदी में भारत की मोबाइल और टेलीकॉम यात्रा पूरी दुनिया के लिए अध्ययन का विषय बन गई है। जहां दुनिया में मोबाइल और टेलीकॉम को केवल सुविधा के रूप में देखा गया, वहीं भारत ने इसे सिर्फ कनेक्टिविटी का नहीं, बल्कि समानता और अवसर का माध्यम बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व…

Read more