प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

Read more

टीम इंडिया का ऐतिहासिक विजय अभियान!

मेंस जूनियर एशिया कप-2024 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे देश को गर्वित किया है। भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं। जय हिंद!

Read more

देवेंद्र फडणवीस जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई

भाजपा, महाराष्ट्र के लोकप्रिय जननेता श्री देवेंद्र फडणवीस जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ की भावना के साथ विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, ऐसी शुभकामनाएं।

Read more

नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘शं नो वरुणः’ माँ भारती की समुद्री सीमाओं की रक्षा में तत्पर देश के सभी नौसैनिकों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके शौर्य, साहस, समर्पण एवं देशप्रेम को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। जय हिंद!

Read more

आचार्य डॉ. लोकेश जैन जी से प्रेरणादायक भेंट

आज दिल्ली में जैन धर्म के सुविख्यात संत एवं ‘अहिंसा विश्वभारती’ संस्था के संचालक आचार्य डॉ. लोकेश जैन जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आचार्य जी का आध्यात्मिक दृष्टिकोण और प्रेरणादायक विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।

Read more

डिजिटल युग में सतर्कता से सुरक्षा

आइए, डिजिटल भारत के जागरूक प्रहरी बनें। डिजिटल ठगी, साइबर स्कैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें और अपने डेटा को सुरक्षित रखें। सजग नागरिक बनें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य का निर्माण करें।

Read more

कैलाश अस्पताल समूह के 40 गौरवशाली वर्ष

40 वर्षों का आपका विश्वास ही हमारी पहचान” कैलाश अस्पताल समूह के स्थापना दिवस पर पूरे कैलाश परिवार, सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके समर्थन और मेहनत से ही यह सफलता संभव हो सकी है।

Read more

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय हॉकी को वैश्विक गौरव दिलाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उनकी उपलब्धियां और खेल कौशल हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

Read more

अमर बलिदानी खुदीराम बोस जी को नमन

मात्र 19 वर्ष की आयु में मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय त्याग और साहस हम सभी को देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।

Read more

डबल इंजन की सरकार में गौतमबुद्ध नगर की नई उड़ान

डबल इंजन की सरकार के कुशल नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर आज ना केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। विकास के नए आयाम, बेहतर बुनियादी ढांचे और समृद्ध आर्थिक गतिविधियों के साथ यह क्षेत्र प्रगति की मिसाल पेश कर रहा है।

Read more