
आज नोएडा स्टेडियम में अद्वैत वेदांत दर्शन के माध्यम से मानव कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने वाले चिन्मया मिशन के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हनुमान पाठोत्सव में सम्मिलित होकर पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, साधना और भक्ति से परिपूर्ण रहा।
स्वामी चिन्मयानंद जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ चिन्मया मिशन का यह वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन वेदांत के दिव्य ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाकर शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के माध्यम से समाज निर्माण का निरंतर कार्य कर रहा है। देश-विदेश में मिशन द्वारा संचालित विद्यालयों, महाविद्यालयों, वेदांत केंद्रों एवं सेवा परियोजनाओं ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की है।






