आज नोएडा के सेक्टर-15A स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बूथ अध्यक्षों से भेंट की। इस दौरान अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जाँचे तथा वहाँ उपस्थित नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी साझा की।
गौतमबुद्धनगर के सभी नागरिकों से अपील है कि 28 एवं 29 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे समय रहते ठीक करवाएँ।
मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना प्रत्येक पात्र नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। आइए, जागरूक नागरिक बनें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।







