हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
आज ग्रेटर नोएडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सम्मिलित होकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह अभियान देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त बनाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। आप सभी से आग्रह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यस्थल पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा अवश्य फहराएँ और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें।
आइए, हम सब मिलकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं तथा विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं।







