आज ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री विनोद तावड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का आधार है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। संविधान के प्रति सम्मान रखना और उसमें निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी सहित गौतमबुद्धनगर के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की गरिमा एवं उसके मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आइए, संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।







