आज नोएडा स्टेडियम में सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ गणेश पूजन कर शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।
रामलीला भारतीय जनमानस की आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो प्रत्येक वर्ष समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और सनातन परंपराओं से जोड़ता है। प्रभु श्रीराम की जीवनगाथा का मंचन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, ऐसे आयोजन परिवारों और समाज को एकता एवं सद्भाव के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, सनातन धर्म रामलीला समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत निरंतर आगे बढ़ती रहे।







