आज नोएडा सेक्टर-51 में अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों का स्मरण किया और समाज में उनके प्रेरणादायी योगदान को नमन किया।
महाराजा श्री अग्रसेन जी का जीवन समानता, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, परोपकार और पारस्परिक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, सहयोगी और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करना हम सभी का दायित्व है।
इस भव्य आयोजन के लिए अग्रवाल मित्र मंडल के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी परंपराओं को सहेजने और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







