
आज नोएडा के सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्री संजय गोयल जी द्वारा सावन के पावन सोमवार के उपलक्ष्य में आयोजित भगवान शिव की भजन संध्या में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में भगवान शिव की आराधना एवं भजनों का आनंद लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल प्रदान करें, यही प्रार्थना है।






