
आज ग्रेटर नोएडा के ग्राम खैरपुर गुर्जर में पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की मूर्ति स्थापना एवं भवन भूमि पूजन समारोह में गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद कर इस पावन आयोजन में सहभागिता की।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों एवं जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर समतामूलक एवं सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पूज्य गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं उनके समतामूलक समाज के संदेश को स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।






