आज नोएडा में इस्कॉन मंदिर के निकट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शब्द कुटीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘तुलसी वाणी राष्ट्रीय काव्य महोत्सव एवं पुस्तक विमोचन’ कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर साहित्य, काव्य एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े अनेक सम्मानित लोगों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान लेखिका श्रीमती साधना शर्मा जी की पुस्तक ‘मैं स्त्री हूँ’ का विमोचन किया। साहित्य समाज को विचार, संवेदना और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करने के साथ समाज में विचारों के स्वस्थ संवाद को भी बढ़ावा देते हैं। लेखिका श्रीमती साधना शर्मा जी को उनकी पुस्तक के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।







