विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सेक्टर 35, नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता गण की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं सामाजिक संदेश भी है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं—वे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आइए, हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल कर एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।







