आज नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए।
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उनके सम्मान, हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को उचित सम्मान, सहयोग और बेहतर अवसर प्रदान करना एक सशक्त एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
शिक्षा जगत के विकास और शिक्षक समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ सभी शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।







