
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण संसद संवाद बैठक में सहभागिता की। यह बैठक आगामी संसदीय कार्यों, संगठनात्मक समन्वय एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से आयोजित की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी, देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी जी, माननीय संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती, संसदीय भूमिका एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए, जो जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।






