आज नोएडा के सेक्टर-94 में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ भारत विकास परिषद द्वारा नवनिर्मित नंदीशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नंदी की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत विकास परिषद द्वारा उठाए गए इस सराहनीय एवं स्वागतयोग्य कदम की प्रशंसा करते हुए परिषद के पदाधिकारीगण एवं सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
यह पहल न केवल गौसेवा की भावना को सशक्त करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, संरक्षण एवं सेवा के संस्कारों को भी बढ़ावा देती है। ऐसे प्रयास समाज को जागरूक और उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







