आज सेक्टर-80, नोएडा स्थित सिंगारी मोल्डिंग इंडस्ट्रीज़ में नई PCB उत्पादन इकाई के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह नई उत्पादन इकाई मोबाइल चार्जर, मोबाइल फोन, एसी, रेफ्रिजरेटर, रिमोट सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं कार्ड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ऐसी आधुनिक औद्योगिक पहलें क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती हैं। विश्वास है कि यह इकाई आने वाले समय में उत्पादन और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगी।







