आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष श्री राहुल बाल्मीकि जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल कार्यकाल और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
भारतीय जनता पार्टी का संगठन समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आशा है कि श्री राहुल बाल्मीकि जी अपने नए दायित्व के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।







