
आज सेक्टर-62, नोएडा में क्षेत्रवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता को निरंतर नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद भी किया गया, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। ऐसे संवाद समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






