माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नोएडा सेक्टर 27 क्लब में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री कुँवर बृजेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर मीडिया के बंधुओं से संवाद किया। इस अवसर पर दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया के माध्यम से जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया गया।







