आज गौतमबुद्ध नगर जनपद के सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’, जिला विद्युत समिति, संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति (MP-RSC) तथा जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान राज्य में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना, जनकल्याण योजनाओं एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई।
इस अवसर पर आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम जी, विधायक तेजपाल नागर जी, विधायक धीरेन्द्र सिंह जी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा जी, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह बैठक जिले के समग्र विकास और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।







