आज नोएडा स्टेडियम में आयोजित सनातन धर्म रामलीला के भूमि पूजन कार्यक्रम में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा को स्मरण किया तथा रामलीला के आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं रामलीला समिति को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सद्भाव, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना निरंतर मजबूत होती रहे।
जय श्रीराम! 🚩🙏







