आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक हिमांशु राज पंडित जी, प्रदेश सह-संयोजक विनीत मालवीय जी एवं जिला संयोजक शिवांश श्रीवास्तव जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
भाजपा के संगठनात्मक कार्यों और जनसंवाद को प्रभावी बनाने में सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के कार्यों और जनकल्याणकारी संदेशों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देंगे।







