आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज नोएडा सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और उनके उत्साह को करीब से देखने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया तथा कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। शिक्षा, रचनात्मकता और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। युवा प्रतिभा को अवसर और कौशल को प्रोत्साहन—यही विकसित भारत की मजबूत नींव है। युवाओं की क्षमता को सही दिशा और अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहें, यही संकल्प है।







